अवैध शराब रोकने हेतु टीमो का गठन, तीन गिरफ्तार
March 12th, 2026 | Post by :- | 18 Views
अवैध शराब रोकने हेतु टीमो का गठन, तीन गिरफ्तार

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया थानाधिकारी सुरेश बिश्नोई के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थानाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान चार एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की गई इस दौरान पुलिस ने 1012 पव्वे देशी शराब, 67 पव्वे अंग्रेजी शराब, 44 बोतल अंग्रेजी शराब, 98 बोतल बीयर तथा 3110 रुपए नकद बरामद किए कार्यवाही के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया इनमें मदन लाल निवासी वार्ड नंबर 12 गजसिंहपुर, ब्रिज मोहन निवासी वार्ड नंबर 1 गजसिंहपुर  तथा 39 बीबी के पास थांदेवाला निवासी गुरजंत सिंह शामिल है पुलिस ने एक मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।