Uncategorized

डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए गैस सिलैण्डर की बुकिंग स्वीकार की जा रही है

अंबाला:अशोक शर्मा।
जिला अम्बाला में सभी घरेलू गैस उपभोक्ता से अपील की जाती है कि वह गैस सिलैण्डर की बुकिंग हेतु सम्बन्धित गैस एजेन्सी में ना जाकर केवल अपने मोबाईल फोन व आनलाईन के माध्यम से ही गैस बुकिंग करवाना सुनिश्चित करें ताकि गैस एजेन्सियों में अनावश्यक भीड न जमा हों। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियन्त्रक निशांत राठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आमजन को अफवाहों से बचने, आपसी भाईचारा व धैर्य बनाए रखने बारे कहा तथा अपील की है कि गैस सिलैण्डरों का अनावश्यक भण्डारण ना किया जाए। जिला अम्बाला में सभी गैस एजेन्सियों पर पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलैण्डर की उपलब्धता है। घरेलू गैस सिलैण्डर की जमाखोरी को रोकने के लिए तेल कम्पनियों द्वारा गैस डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए गैस सिलैण्डर की बुकिंग स्वीकार की जा रही हैगैस।।।
इसके अतिरिक्त प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत उपभोक्ता को गैस डिलीवरी हेतु मज्ञल्ब्अनिवार्य कर दी गई है तथा उपभोक्ता सम्बन्धित गैस एजेन्सी में जाकर अपनी केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें और केवाईसी करवाने वाले उपभोक्ता के गैस सिलैण्डर की बुकिंग स्वीकार नही की जाएगी।
यदि किसी भी गैस उपभोक्ता को गैस सिलैण्डर बुकिंग के पश्चात् गैस सिलैण्डर डिलीवरी से सम्बन्धित कोई भी शिकायत है तो वह सम्बन्धित बी0पी0सी0एल0 टोल फ्री नं-1800-22-4344, आई0ओ0सी0एल0 टोल फ्री नं-1800-2333-555 तथा एच0पी0सी0एल0 टोल फ्री नं-18002333-555 पर सम्पर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *