राजस्थान

थाना माणक चौक द्वारा वाहन चोरी कर मोबाईल छीनने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री करण शर्मा पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर ने बताया कि दिनांक 22.08.205 को संजय मार्केट सांगानेरी गेट जयपुर निवासी अफसार कुरेशी पुत्र उमरदीन कुरेशी ने पुलिस थाना माणक चौक में एक रिपोर्ट दर्ज करवायी कि “दिनांक 18.8.2025 को उसकी हीरो डिलक्स मोटरसाईकिल RJ14-ZD-5612 को अज्ञात चोर चुराकर ले गये।” इसी तरह दिनांक 06. 09.2025 को कूचबिहार पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत बर्मन पुत्र हॉरेन बर्मन ने दूसरी रिपोर्ट दर्ज करवायी कि दिनांक 02/03-09-2025 की रात्रि में पैदल पैदल जौहरी बाजार में जा रहा था उसी समय एक मोटरसाईकिल सवार लडका पीछे से आकर झपट्टा मारकर मेरा मोबाईल छीनकर भाग गया। उक्त दोनों वारदातों के अलग अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज कर माल मुल्जिमान की तलाश की गयी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुए माल मुल की तलाश हेतु डा. दुर्गसिंह राजपुरोहित अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के निर्देशन एवं श्री पीयूष कविया आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक के सुपरविजन में श्री धर्म सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना माणक चौक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में श्री अर्जुन सिंह हैडकानि नं 832, अनिल कुमार व सुमेर सिंह कानि को शामिल किया गया एवं पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों के आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखकर विश्लेषण किया गया। मोबाईल छीनने की वारदात में मोटरसाईकिल का प्रयोग होने, सीसीटीवी फुटेज व आसूचना से मोटरसाईकिल के नम्बर स्पष्ट होने तथा उक्त मोटरसाईकिल चोरी की होने से टास्क ओर अधिक जटिल हो गया लेकिन स्पेशल टीम के सदस्य अनिल कुमार कानि के सार्थक प्रयास से दोनों वारदातों को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा दो मुल. सोहेल अख्तर व सलमान उर्फ सुलेमान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल हीरो होण्डा सीडी डिलक्स तथा छीने हुए दो मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। मुल का प्रकरण सं 204/2025 में गिरफ्तार कर अन्य वारदातों के बारे में गहन अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *