जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से बगरू के ठिकरिया गांव के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) बस से रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण की अपील को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक परिवहन आधारित ईवी बस से यात्रा कर ग्रीन मोबिलिटी, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ परिवहन का प्रेरक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ठिकरिया में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम एवं ग्राम रथ समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


