मुल्जिमों द्वारा मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम देकर फरारी में प्रयुक्त चौपहीया वाहन को किया जब्त
July 10th, 2025 | Post by :- | 6 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (पश्चिम) श्री अमित कुमार ने बताया कि जिले मे चोरी व लूट की वारदाते बढ रही है, जिन पर अकुंश लगाने, वारदातों का खुलासा करने पर रोक लगाने व वांछित मुल्जिमों की धरपकड करने हेतु अपराध गोष्ठी के दौरान समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री आलोक सिंघल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम व श्री सुरेन्द्र राणावत सहायक पुलिस आयुक्त वृत झोटवाड़ा जिला जयपुर पश्चिम के सुपरविजन व श्रीमति कविता शर्मा पु०नि० पुलिस थाना कालवाड़ जिला जयपुर पश्चिम व श्री गणेश सैनी पु० नि० प्रभारी डीएसटी जयपुर पश्चिम के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गयी। कार्यवाही विवरण जयपुर पश्चिम में पुलिस थाना कालवाड़ करधनी व करणी विहार में रात्रि के समय हुई मारपीट चोरी व लूट की वारदातों के खुलासे एवम् आरोपियों की धरपकड़ करने के क्रम में प्रकरण दर्ज कर श्रीमती कविता शर्मा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कालवाड़ जयपुर पश्चिम व श्री गणेश सैनी पु.नि. प्रभारी डीएसटी जयपुर पश्चिम के निर्देशन में टीम गठित की जाकर गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज तथा आसूचना के आधार पर मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये मुल्जिम 1. भूपेन्द्र सिंह उर्फ भूपी पुत्र श्री करण सिंह जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी राजपूतो का मोहल्ला ग्राम कालवाड पुलिस थाना कालवाड जयपुर पश्चिम 2. करण सिंह राठौड पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह जाति राजपूत उम्र 25 साल निवासी राजपूतो का मोहल्ला, ग्राम कालवाड पुलिस थाना कालवाड जयपुर पश्चिम 3. नरेन्द्र सिंह उर्फ नन्दू पुत्र श्री ओमसिंह जाति राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी राजपूतो का मोहल्ला ग्राम भम्भोरी पुलिस थाना कालवाड जयपुर पश्चिम को गिरफ्तार किया जाकर मुल्जिमान के कब्जे से लूट की गई राशि बरामद की गई, फरारी में प्रयुक्त चौपहिया वाहन को जब्त किया गया एवं मुल्जिमान से प्रकरण हाजा में अनुसंधान व अन्य बरामदगी के प्रयास जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।