राजस्थान

कंगला गैंग के शातिर 03 मोबाईल स्नैचर नरेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र मीणा व शंकर बणजारा को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन आईपीएस ने बताया कि पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व में हो रही मोबाईल स्नैचिंग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आशाराम चौधरी मार्गदर्शन मे,सहायक पुलिस आयुक्त सागांनेर श्री विनोद शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी प्रतापनगर मनोज बैरवाल के नेतृत्व में थाना स्तर पर स्पेशल टीम का गठन किया गया। दिनांक 09.09.2025 का परिवादी श्री रजत दीक्षित पुत्र श्री विनय कुमार उम्र 30 साल जाति ब्राहमण निवासी 164 कौशलपुरी थाना कोतवाली हरदोई उतरप्रदेश हाल टेलीपरफोरमेन्स एलआईसी ऑफिस के सामने टोंक रोड थाना सांगानेर जयपुर ने उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मैं टेलीपरफोरमेन्स प्रताप नगर जयपुर से दिनांक 08.09.2025 को 7:45 पीएम पर हल्दीघाटी रोड से जा रहा था तो पन्नाधाय सर्किल के पास से दो मोटरसाईकिल सवार लडके मेरा मोबाईल छीन कर ले गये। जिनके खिलाफ कार्यवाही कर मेरा मोबाईल दिलवाये आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 704/2025 धारा 304(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। दौराने अनुसंधान थाना हाजा की स्पेशल टीम द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज देखकर अपने मुखवीर तन्त्र से प्रकरण हाजा के मुल्जिमान का ट्रेस किया गया। टीम के सदस्य गणेश कानि. को अपने मुखबीर तन्त्र की सहायता से सूचना मिलने पर परिवादी के बत्ताये हुलिये के आधार पर राणा सांगा मार्ग से श्री राम विहार की तरफ जाने वाले रोड पर आरोपियों का पिछा कर पुलिस टीम द्वारा डिटेन किया गया व मौके से ही वारदात में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल व 05 मोबाईलों को मिलान कर जप्त किया। आरोपी नरेन्द्र सिहं व पुष्पेन्द्र मीणा को बाद अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। प्रकरण संख्या 705/2025 धारा 303 (2) बीएनएस में आरोपी शंकर बणजारा को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक मोबाईल बरामद कर,जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *