उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया

गोरखपुर (एके जायसवाल), अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार प्रवीण जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

संगठन सचिव रंजीत कुमार जायसवाल ने बैठक का शानदार ढ़ंग से संचालन किया।

कटिहार जिला के स्थानीय कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल का स्वागत अभिनन्दन अंगवस्त्र एवं फूलमालाओं से किया गया।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवि प्रकाश चौधरी प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार प्रवीण जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार जायसवाल, संगठन सचिव, रवि कुमार जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रणब कुमार प्रेम, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू जायसवाल, प्रदेश महिला महासचिव शांति जायसवाल, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष सज्जन कुमार जायसवाल, युवा उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार जायसवाल, युवा सचिव राज कुमार जायसवाल द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल ने कहा कि समाज के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए समाज की सेवा को और प्रभावी एवं योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समितियों का गठन किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और बेहतर बनाने हेतु मेडिकल कमेटी, आपदा प्रबंधन के लिए कमेटी तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा कमेटी का गठन किया जाएगा। इन कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा बाद में की जाएगी उसी समय उन्हे संचालन की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।

इस कदम से समाज के बीच सेवा कार्यों को अधिक सक्रियता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा सकेगा। महासभा की अगली बैठक पटना मे किया जाय बैठक में बिहार, बंगाल, झारखंड,असम, मेधालय के प्रतिनिधिओं को भी आमंत्रित किया जाय। उक्त बैठक का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के बीच संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा देना होगा।

बैठक में समाज के डॉ दिलीप कुमार चौधरी, डॉ परमानंद चौधरी, डॉ मनोज कुमार जायसवाल, डॉ ओमप्रकाश जायसवाल,जय प्रकाश जायसवाल, धर्मनाथ जायसवाल, नवीन चौधरी अभय जायसवाल नरेश चौधरी गौतम भगत विश्वनाथ चौधरी सरिता जायसवाल मनीषा जायसवाल, नूतन जायसवाल, आदित्य जायसवाल, राजेश कुमार जायसवाल, जितेंद्र कुमार जायसवाल, संतोष कुमार चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, विपुल चौधरी, सहित कई वरिष्ठ सदस्य, युवा प्रतिनिधि एवं महिला सदस्य ने अपने विचार भी साझा किए। बैठक संजय चौधरी, धर्मनाथ चौधरी,पन्नालाल चौधरी, बजरंगी चौधरी, नीलम चौधरी, उत्तम चौधरी, पंकज चौधरी,आदि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार प्रवीण जायसवाल ने दी।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *