भगवान शिव की 108 भव्य कलश यात्रा निकाली गई
August 1st, 2025 | Post by :- | 4 Views

प्रयागराज (एके जायसवाल), राजापुर हनुमान मंदिर से 108 शिव की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में राजापुर के सभी क्षेत्रवासियों ने यात्रा में सम्मिलित होकर के यात्रा को शुरू किया।

यह यात्रा राजापुर से चलकर के मनमोहन पार्क चौराहे पर जाकर के संपन्न हुआ इस यात्रा का आयोजन अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की प्रयागराज जिलाध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने किया।

इस यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता, इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई  की माता रंजना वाजपेई  एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी यात्रा में सम्मिलित हुईं।

इस यात्रा में प्रदीप जायसवाल अनिल जायसवाल, लक्ष्मी केसरवानी, सुनीता कुशवाहा ,अंकित गुप्ता, नीतू केसरवानी सरोज जायसवाल अंजू जायसवाल डोरा जायसवाल रश्मि केसरवानी, सुनील जायसवाल, संगीता जायसवाल, पप्पू जायसवाल, हिमांशी जायसवाल अंजलि जायसवाल,ईशा जायसवाल, परी जायसवाल, मनु जायसवाल, अनुज जायसवाल, इस कलश यात्रा मे राजापुर, मनमोहन पार्क, कटरा सलौरी मीरापूर सम्मिलित जायसवाल परिवार के लोग मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।