पी. रेणुकादेवी सीबीआई की नई डीआईजी
May 7th, 2025 | Post by :- | 39 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । उत्तराखंड की आईपीएस अफसर पी. रेणुकादेवी के जयपुर सीबीआई में आने के बाद लोगो मे राहत की उम्मीद बंधी है। आमजन की समस्या के निराकरण के प्रति वे काफी गंभीर और संवेदनशील है। कार्य को त्वरित गति से निपटाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
इससे पहले जयपुर में हेड ऑफ ऑफिस पद पर (आईआरएस) अधिकारी अशोक कुमार जयपुर के रहने वाले है। पदोन्नति के बाद वे सीबीआई में संयुक्त निदेशक पद पर चले गए। उनके कार्यकाल में सीबीआई में कार्य बहुत सुस्त गति से चल रहा था। उम्मीद है कि रेणुका देवी के बाद आम जनों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। जनसेवा के प्रति भी इनकी काफी रुचि है। कोरोना काल मे इन्होंने बेहतर काम किया जिसकी वजह से इन्हें सम्मानित भी किया गया। वे ईमानदार और सख्त अफसरों में शुमार है। 2008 बैच की रेणुकादेवी सीबीआई में पांच साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर आई है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।