जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) ।परिवादी थी शकेब खान पुत्र श्री शफात खान उम्र 20 साल जाति मुसलमान निवासी मकान नं. B 148 नाहरी का नाका आयशा मस्जिद के पास शास्त्री नगर जयपुर थाना शास्त्री नगर जयपुर ने उपस्थित थाना होकर पेश एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की में मठ का कुआ संजय बाजार नंगीनों का काम सीखने आता हूं। दिनांक 09.09.2025 को करीब 2 बजे नमाज पड कर वापिस आ रहा या मूर्ती वाली गली में मेरा मोबाईल रेडमी 9 A जिसमें निम न. 7734041431 थी अचानक पीछे से एक मोटर साइकल जिसके नं. RJ-14-SN-1806 स्पलेन्डर पर दो लडके मेरे पीछे से आये एवं मेरे हाथ पर झपट्टा मार कर मेरा मोबाईल छीन कर गली में भाग गए। रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जाये। है। जिस पर भाना रामंगज पर अभियोग संख्या 318/2025 धारा 304 (2) BNS दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा आईपीएस के आदेशानुसार माल की बरामदगी एवं मुल्जिमानो की शीघ्र गिरफ्तारी बाबत थी दुर्ग सिंह राजपुरोहित आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एंव श्री हरिपंकर शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन में श्री सुभाष चन्द्र यादव पुलिस निरीक्षक बानाधिकारी पुलिस थाना रामगंज जयपुर उत्तर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


