कोपरा की प्रभात भजन परंपरा शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसित – डाॅ देवदास 
January 19th, 2024 | Post by :- | 252 Views

गरियाबंद_ पंचकोशी धाम नगर पंचायत कोपरा में प्रभात भजन परंपरा का एक गौरवशाली इतिहास है। इस ऐतिहासिक परंपरा की शुरुआत सन 1942 से हुई । जब देश में अंग्रेजों भारत छोडो़ आंदोलन चल रहा था। तब से लेकर अब तक प्रतिदिन प्रभात भजन गाने की परंपरा जारी है। इसे 2023 में वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया है। इसी कड़ी में हम बताना चाहेंगे कि जब भारत देश अपनी आजादी का सौ साल या शताब्दी वर्ष 2047 में मनाएंगे, तब कोपरा वासी अपनी ऐतिहासिक परंपरा का शताब्दी वर्ष 2042 में मनाएंगे। इसी प्रकार आज पूरा देश विदेश रामोत्सव मना रहा है। प्रभू राम की भक्ति भजन में डुबा हुआ है, ऐसे समय में प्रभात भजन गाने की परंपरा का विशेष महत्व बढ़ जाता है। उक्त बातें रजत जयंती समारोह के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत डाॅ मुन्नालाल देवदास ने कही।

इस संदर्भ में हमारे न्यूज संवाददाता ने जानकारी दी कि डाॅ देवदास ने रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि सांसद मान. चुन्नीलाल साहू जी और राजिम विधायक मान. रोहित साहू जी को अपनी लिखित पुस्तक ‘ राष्ट्रीय आंदोलन और प्रभात भजन के 75 साल ‘ सप्रेम भेंट की। जिसमें कोपरा का गौरवशाली इतिहास दर्ज है। इस पुण्य प्रयास के लिए अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने डाॅ देवदास को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय कोपरा का रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय में अध्यनरत भईया बहनों ने देशभक्ति एवं पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इस रजत जयंती समारोह में विद्यालय की ओर से अपने पुराने आचार्यों, व्यवस्थापकों, प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं विशिष्ट दानदाताओं का प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। रजत जयंती समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने की। विशिष्ट अतिथि थे जिला पं सदस्य चंद्रशेखर साहू, कौशल बेहार प्रांतीय उपाध्यक्ष, योगेश्वरी साहू सरपंच, डाॅ राजकुमार साहू, महेश यादव, कमल सिन्हा, योगेश साहू जनपद उपाध्यक्ष, राजेश यादव उपसरपंच, कमलेश साहू अध्यक्ष, अजय साहू उपाध्यक्ष, सोमन लाल ध्रुव, बालाराम रात्रे समन्वयक आदि समारोह को सफल बनाने में श्री कोपेश्वरनाथ बाल कल्याण शिक्षण समिति कोपरा के रुपकुमार साहू व्यवस्थापक, नोगेश्वर साहू, धनंजय साहू,कोषाध्यक्ष, षडानन साहू,पवन साहू, उमाकांत साहू गिरधर साहू, शिव कुमार सिन्हा प्रधान पाठक, कुलंजन राम साहू एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य, दीदी, भईया बहनों, पालक समिति एवं समस्त नगर वासियों का विशेष योगदान रहा।  कार्यक्रम का कुशल संचालन प्राचार्य गौरीशंकर साहू एवं आचार्य कमलेश यादव ने किया।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review