विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उमड़ा समर्थकों का प्रेम,जनता ने की भाजपा नेताओं पर पुष्प वर्षा
January 10th, 2024 | Post by :- | 190 Views

अमलीपदर_गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सगड़ा एवं डूमाघाट में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने शिरकत की जहाँ ग्रामीणों ने उन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया.विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी लगातार क्षेत्र में कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है।भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया की विकसित भारत संकल्प यात्रा जनता के उत्थान के लिए है.वंचितों को शासन की सारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास है.राशन,आवास,रोज़गार,गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाना है।पंचायत कर्मचारियों से जनता को रूबरू कर प्रत्येक समस्या का हल किया जा रहा है,जनकाँक्षाओं की पूर्ति करने का ध्येय लेकर भारतीय जनता पार्टी एक एक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं से जुड़ने सहयोग प्रदान कर रहे है और जनता को योजनाओं की जानकारी दे रहे है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जनता को जोड़कर आनेवाले ५ वर्षों तक उन्हें मुफ़्त राशन दिया जाएगा.विभिन्न जनहितैषी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाया जा रहा है।

ज़िला अध्यक्ष युवा मोर्चा योगीराज माखन कश्यप ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया की अंतिम पंक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भाजपा सरकार विकसितभारत संकल्प यात्रा निकाल रही है,प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसे योजनाओं से जनता को जोड़ कर लाभान्वित कर रही है,हर हिंदुस्तानी को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करते हुए सभी का तत्काल आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जा रहा है.मोदी की गारंटी को पूर्ण कर राष्ट्र उत्थान का कार्य विकसित भारत संकल्प यात्रा कर रही,महिलाओं का उनको सम्मान दिलाते हुए उन्हें उज्जवला योजना से जोड़कर गैस सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

प्रमुख रूप से सरपंच व्दय पानोबाई सोरी,भुजबल नागेश,जनपद सदस्य नवीना बाई मांझी,अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप,मंडल महामंत्री मोहित यादव,कोषाध्यक्ष शोभित ध्रुवा,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रुति ध्रुवा,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेख़ शलाबुद्दीन,युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमराज माँझी,पुर्व सरपंच अभीराम ध्रुव,सावित्री मरकाम,युवा नेता ठेलुराम कश्यप,दीपक सागर,मधुराम यादव,नीरुभाई यादव,चैतन /ध्रुव,दीपक मिश्रा सहित सरकारी कर्मचारी,अधिकारी,अन्य भाजपा कार्यकर्ता,योजनाओं के लाभार्थी ग्रामीण उपस्थित रहे।

आप अपने क्षेत्र के समाचार पढ़ने के लिए वैबसाईट को लॉगिन करें :-
https://www.lokhitexpress.com

“लोकहित एक्सप्रेस” फेसबुक लिंक क्लिक आगे शेयर जरूर करें ताकि सभी समाचार आपके फेसबुक पर आए।
https://www.facebook.com/Lokhitexpress/

“लोकहित एक्सप्रेस” YouTube चैनल सब्सक्राईब करें :-
https://www.youtube.com/lokhitexpress

“लोकहित एक्सप्रेस” समाचार पत्र को अपने सुझाव देने के लिए क्लिक करें :-
https://g.page/r/CTBc6pA5p0bxEAg/review