गरियाबंद_गरियाबंद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया यह आयोजन ब्राह्मण पुरोहित कल्याण संघ गरियाबंद के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम के समीप भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा_अर्चना से हुई पूजन के पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ इस धार्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग एकत्र हुए इस अवसर पर पंडित रामकुमार शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि भगवान परशुराम श्रीहरि विष्णु के छठे अवतार हैं वे ब्राह्मण और क्षत्रिय गुणों के अद्वितीय संगम हैं अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की स्थापना उनका जीवन संदेश रहा है उनका जन्म अक्षय तृतीया जैसे पुण्य दिवस पर हुआ जो हमें भी धर्म और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अन्य गणमान्य विप्रजनों के नाम इस प्रकार हैं:
• पंडित नरेंद्र तिवारी
• पंडित विनोद दुबे
• पंडित दीनू महाराज
• पंडित शुभम दुबे
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


