गरियाबंद और मैनपुर को आकांक्षी ब्लॉक रैंकिंग में बड़ी सफलता नीति आयोग से मिला गोल्ड अरबसिल्वर मेडल समर्पित कार्यों के लिए अधिकारी कर्मचारियों का हुआ सम्मान _ विधायक रोहित साहू विधायक जनक राम ध्रुव ने किया सम्मानित
गरियाबंद _नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत गरियाबंद जिले के मैनपुर और गरियाबंद विकासखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए गोल्ड सौर सिल्वर मेडल प्राप्त किया है यह सम्मान स्वास्थ्य शिक्षा सुपोषण कृषि पेयजल और सामाजिक विकास जैसे बुनियादी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है इस उपलब्धि को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान स्थिति मंगल भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा विधायक रोहित साहू एवं बिंद्रा नवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव उपस्थित रहे उनके साथ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव उपाध्यक्ष आसिफ मेमन कलेक्टर बी.एस. उइके और जिला पंचायत सीईओ बी.मरकाम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि नीति आयोग द्वारा जारी आकांक्षी ब्लॉकों की डेल्टा रैंकिंग में मैनपुर और गरियाबंद ने अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला और योजनाओं का सेचुरेशन पूर्णता हासिल किया गया कृषि स्वास्थ्य पीएचई महिला एवं बाल विकास पशुपालन लीड बैंक एनआरएलएम और शिक्षा विभाग जैसे प्रमुख विभागों ने निरंतर श्रम और प्रतिबद्धता से योजनाओं का क्रियान्वयन किया इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया यह उपलब्धि केवल प्रशासकीय नहीं बल्कि सामूहिक विकास की प्रतिबद्धता का प्रतीक है इससे यह सिद्ध होता है कि इच्छाशक्ति और ईमानदारी से काम लिया जाए तो सबसे पिछड़ा क्षेत्र भी विकास के शिखर को छू सकता है उन्होंने कार्यक्रम में राज्य और केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया विधायक रोहित साहू ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को आगे यह भी बताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी और पिछड़े जनजाति के लोगो के विकास के लिए काम कर रही है शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं का विस्तार किया जा रहा है उन्होंने गोल्ड और सिल्वर मेडल के लिए जिला प्रशासन और सभी अधिकारी कर्मचारी को बधाई दी इस अवसर पर बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि मैनपुर और गरियाबंद जैसे दुर्गम क्षेत्रों में योजनाओं का सफल कार्यान्वयन पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है सभी को बधाई कार्यक्रम में शिक्षा स्वास्थ्य महिला बाल विकास पंचायत सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की भी भागीदारी रही जिनमें अनिल चंद्राकर चंद्रशेखर साहू आशीष शर्मा प्रीतम सिन्हा अमित वखारिया सूरज सिन्हा और केशू सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।





