आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती पर दावा-आपत्ति 08 जून तक आमंत्रित
May 31st, 2026 | Post by :- | 5 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र भुंजिया पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम पंचायत आमामोरा के आश्रित ग्राम कुकरार तथा पारागांव में 01-01 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कुल 03 रिक्त पद की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदनों का स्क्रूटनी समिति के जांच पश्चात् अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दिया गया है इस सूची में किसी को दावा आपत्ति करना हो तो वे 08 जून 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है निर्धारित तिथि पश्चात किये गये दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।