गजसिंहपुर,(यश कुमार)। रन फ़ॉर फन फिटनेस क्लब के नेत्तृत्व में आयोजित होने वाली सिटी मैराथन ‘रन फॉर फन’ का चौथा संस्करण 5 अप्रैल, रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस बार मैराथन का शुभारंभ किड्सवे पब्लिक स्कूल से होकर निर्धारित मार्ग पर दौड़ते हुए पुनः वहीं संपन्न होगा। कार्यक्रम के आयोजक संजय जुनेजा व इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। मैराथन में सभी आयु वर्ग के पुरुष व महिलाएं भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार यह मैराथन सुबह 7 बजे प्रारंभ होगी तथा समापन 8:30 बजे होगा।




