जगाधरी में गैस एजेंसी पर धोखाधड़ी का आरोप, उपभोक्ता ने पुलिस से लगाई गुहार
March 19th, 2026 | Post by :- | 46 Views

Lokhit Express, जगाधरी (यमुनानगर)।19/03/26: शहर में एक गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक उपभोक्ता ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता अशोक चावला ने थाना जगाधरी के SHO को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि उनके नाम पर फर्जी तरीके से गैस की एंट्री कर गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचा गया है।

शिकायत के अनुसार, लक्ष्मी गैस एजेंसी के मालिक अंकित गर्ग ने उपभोक्ता के कनेक्शन नंबर 608823 पर अशोक कुमार के नाम से फर्जी गैस एंट्री दर्ज कर ली। आरोप है कि इसके बाद गैस सिलेंडर को बाजार में ब्लैक में बेच दिया गया।

पीड़ित ने बताया कि जब वह अपने सिलेंडर के लिए एजेंसी के दफ्तर पहुंचे तो उन्हें गैस देने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ कथित रूप से बदसलूकी की गई और उन्हें जबरन बाहर निकालने की कोशिश की गई।

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उनकी पुरानी कॉपी के अनुसार उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2025 में गैस बुक करवाई थी, जबकि एजेंसी के रिकॉर्ड में अन्य एंट्री दिखाई जा रही है। उन्होंने अपनी पुरानी कॉपी को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा हुआ है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके खाते की जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।