वर्तमान गच्छाधिपति जैनाचार्य श्री मद विजय धर्मधुरंधर सुरीश्वर जी महाराज साहिब ने पौष मास की संक्रांति का नाम सुनाया* 
December 17th, 2025 | Post by :- | 5 Views

वर्तमान गच्छाधिपति जैनाचार्य श्री मद विजय धर्मधुरंधर सुरीश्वर जी महाराज साहिब ने पौष मास की संक्रांति का नाम सुनाया*

जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह

**विजय इंद्रदिन्न संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन ने बताया के दिसंबर माह की संक्रांति महोत्सव का नाम वापी नगर में गुरुदेव के श्रीमुख से सुनाया गया। इस अवसर पर वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभासकर जैनाचार्य श्री मद विजय धर्मधुरंधर सुरीश्वर जी महाराज ने सुबह उवसग़हरम्म् का सामूहिक पाठ करवाया उस उपरांत गुरुदेव ने अपने मुखारविंद से प्रातःकाल की संक्रांति का नाम सुनाया जिस में उपस्थित सभी गुरुभक्तो ने संक्रांति नाम सुनने के उपरांत गुरुवल्लभ के नाम के जयकारे लगाते हुए गुरुदेव के समक्ष अपनी गुरुभक्ति का प्रमाण दिया।भक्तों की भक्ति को देख कर गुरुदेव भी बहुत उत्साहित हुए एवं उन्होंने सभी से रोजाना घर पर महामंत्र नवकार की एक माला एवं नित्य प्रभु पूजन करने का संदेश गुरुभक्तो को दिया।* *इस शुभ वेला पर गुरुदेव ने आगामी 2026 का चातुर्मास श्री शत्रुंजय तीर्थ के पालीताणा नगर में करने की घोषणा अपने श्रीमुख से प्रदान की**

 *इस अवसर पर विजय इंद्रदिन्न संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन, हरजीवन जैन गोराया,रक्षित जैन लोहे वाले पट्टी,अभिषेक जैन लुधियाना,महेश जैन,दविंदर जैन प्रधान यमुनानगर,पदम जैन दिल्ली, लुधियाना तथा जालंधर श्री संघ से एवं अन्य संघों से हजारों भक्तों ने संक्रांति का लाभ लिया।**

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।