राजस्थान

(जयपुर के राजा पार्क में 21वां विशाल भगवती जागरण) नवरात्रि पर गूंजे माता के भजन-भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर के राजा पार्क स्थित वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया। पंचवटी सर्किल स्थित मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं,जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति द्वारा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि वैष्णो देवी सेवा समिति वर्ष में दो बार इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करती है।
इस अवसर पर 21वें विशाल भगवती जागरण का आयोजन सुनिल कुमार असीजा के नेतृत्व में किया जा रहा है। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ भी बढ़ती नजर आई और पूरा क्षेत्र श्रद्धा और भक्ति में डूब गया।
मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया,जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे आयोजन में भक्ति,आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *