श्री महावीर ड्रामेटिक क्लब द्वारा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया, विशाल रावण के पुतले का दहन
October 22nd, 2026 | Post by :- | 13 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। श्री महावीर ड्रामेटिक क्लब, गजसिंहपुर द्वारा दशहरा पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राम और रावण की सेनाओं के बीच रोमांचक युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम की विजय के प्रतीक के रूप में रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष संदीप कुमार पेड़ीवाल एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव सोनी ने संयुक्त रूप से रावण के पुतले को अग्नि प्रदान की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। दशहरा समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। शिव शक्ति झांकी ग्रुप, पदमपुर द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही राजस्थानी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग बिखेर दिए। राम-रावण युद्ध के रोमांचक दृश्यों, भव्य रावण दहन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के चलते दशहरा समारोह यादगार बन गया। श्री महावीर ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजयादशमी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।