श्री महावीर ड्रामेटिक क्लब गजसिंहपुर के मंच पर भगवान श्रीराम का भव्य राजतिलक, सजा दिव्य दरबार
October 22nd, 2026 | Post by :- | 12 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। श्री महावीर ड्रामेटिक क्लब, गजसिंहपुर द्वारा आयोजित रामलीला के अंतिम प्रसंग में भगवान श्रीराम के राजतिलक का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आकर्षक एवं भव्य दरबार सजाया गया। राजतिलक समारोह में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ ही रामलीला के मंचन का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। राजतिलक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र शर्मा, पार्षद नगर पालिका, सरदार चमकौर सिंह, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, विकास बजाज, पार्षद नगर पालिका, मनीष मिगलानी, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं प्रेसिडेंट, खालसा पी.जी. कॉलेज, श्रीगंगानगर तथा लविश गोयल, युवा नेता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। लीला के प्रसंग में पार्षद विकास बजाज ने विभीषण का राजतिलक किया। वहीं, हनुमान जी की भूमिका निभा रहे संजय जुनेजा ने सुंदर कोरियोग्राफी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । रामलीला के विभिन्न पात्रों में भगवान श्रीराम की भूमिका बालकिशन गिरधर, लक्ष्मण की दिनेश शर्मा, सीता की रणवीर, भरत की दीपांशु काठपाल, शत्रुघ्न की तन्मय वधवा तथा विभीषण की भूमिका कृष्ण लाल मोंगा ने निभाई। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से मंचन को प्रभावशाली बनाया। राजतिलक की धार्मिक रस्म पंडित इंद्र कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाई। इस दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुरूप भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का दृश्य प्रस्तुत किया गया। रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल ईश्वर लाल एवं मांगीलाल बिश्नोई को सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले पत्रकारों, नगरपालिका, नरेगा विभाग तथा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को भी सम्मानित किया गया क्लब संरक्षक मंगतराय शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों, सभी अतिथियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, नगरपालिका, पुलिस प्रशासन, पत्रकारों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन में सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की। भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समारोह भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ । उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ प्रभु श्रीराम का गुणगान किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।