जयपुर पुलिस आयुक्त ने सामुदायिक केंद्र सांगानेर में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत
February 22nd, 2026 | Post by :- | 70 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने शनिवार को सामुदायिक केंद्र, श्रीराम नगर कॉलोनी,सांगानेर (नगर निगम कार्यालय सांगानेर के पीछे) में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस दौरान विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशंस श्री राहुल प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम श्री मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त पूर्व श्री संजीव नैन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व एवं सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर व संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे। श्री सचिन मित्तल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए थाना स्तर में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस थाना सांगानेर, प्रतापनगर, रामनगरिया एवं मालपुरा गेट क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया। जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाता है। समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिया जाता है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।