दूकान में घुसकर तांबा चोरी की वारदात कारित करने वाला शातिर मुल्जिम कालू उर्फ जीतू एवं खरीददार विशाल गिरफतार
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री राजर्षि राज,आईपीएस, पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) ने बताया कि दिनांक 31.01.2026 को परिवादी श्री हरिप्रसाद शर्मा, शर्मा इलेक्ट्रीकल्स, 22 गोदाम सोडाला जयपुर ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि ” मेरी एक दुकान संख्या 8 जो कि 22 गोदाम में होटल श्यामपुरिया के सामने स्थित है। जो कि शर्मा इलेक्ट्रीकल्स के नाम से संचालित है। कल दिंनाक 3080182026 सांय 8.30 दुकान बन्द करके गया था। सुबह करीब 5 बजे पडोस में चाय बाले दुकानदार ने फोन करके बताया कि आपकी दुकान का सटर उठा हुआ है। सूचना मिलते है मैं दुकान पर आया तथा 100 नं. पर फोन करके सूचना दी मौके पर पीसीआर आई ओर दुकान का चोरी होने का मोका मुआयना करवा दिया था। जब सीसीटीबी फुटेज के अनुसार यह घटना करीब 2.30 -3.00 बजे के बीच हुई है । जब मैने सामान देखा तो पता चला कि कॉपर वायर कोयले (बण्डल) रीले इत्यादि जिसकी अनुमानित लगभग 2.00 लाख रु है। अतः महोदय से निवेदन है कि उक्त प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे। पूर्व मे इस सम्बन्ध मे पित दव 0398 दिनाक 19810825 दर्ज करवा चुके है अतः निवेदन है कि अज्ञात चोरो को पकडकर सामान दिलवाने एवं चोरो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जावे।” आदि प्राप्त रिपोर्ट पर मु० नं0 45/2026 धारा 305 (ए) 331 (4) भारतीय न्याय संहिता दिनांक 31.01.2026 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भकिया गया। ईलाका थाना सोडाला क्षेत्र से इस प्रकार अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूकान में घुसकर कॉपर वायर कोयले (बण्डल) रीले इत्यादि चोरी करने के प्रकरण गंभीरता को लेकर त्वरित कार्यवाही व माल मुल्जिमान की तलाश हेतु श्री राजर्षि राज, आईपीएस पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) के द्वारा श्री ललित किशोर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण, श्री सुनिल प्रसाद शर्मा, आरपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त, सोडाला जयपुर दक्षिण के निर्देशन में श्री बलबीर सिंह पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना सोडाला जयपुर दक्षिण के नेतृत्व में पुलिस थाना सोडाला जयपुर दक्षिण पर तकनिकी एवं परम्परागत रूप से कार्य करने में दक्ष टीम का चयन कर विशेष टीम पुलिस दल गठित किया गया। गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा दूकान व आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया। टीम द्वारा मुखबीर खास मानूर किये गये । जॉच व तलाश कार्यवाही के दौरान मुखबीर खासान व पुराने चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ के दौरान से उपरोक्त घटना कालू नामक व्यक्ति की पहचान हुई। जिसपर टीम द्वारा परस्पर एक दूसरे से सामंजस्य व सम्पर्क बनाये रखते हुवे वांछित आरोपी के संबंध में अपनी पुलिस पहचान को छुपाकर रखते हुवे संदिग्ध व्यक्ति की निगरानी रखी व टीम ने अपनी सूझ-बूझ और कार्यकुशलतानुसार कार्य कर नकबनजी करने वाले शातिर मुल्जिम कालू उर्फ जीतू पुत्र श्री हरिराम हरिजन, उम्र 23 साल निवासी गाँव एण्डा श्यामपुरा, पुलिस थाना कुण्डेरा, जिला सवाई माधोपुर हाल कठपुतली नगर कच्ची बस्ती, पुलिस थाना ज्योति नगर जयपुर दक्षिण एवं खरीददार विशाल पुत्र श्री केशरलाल, उम्र 29 साल निवासी म० नं0 171, ई-ब्लॉक, जे०जे० कॉलोनी, शकूरपुर पुलिस थाना सुभाष पैलेस, नोर्थ वेस्ट दिल्ली हाल किरायेदार ए-54, अम्बेडकर नगर पुलिस थाना महेश नगर जयपुर दक्षिण हाल कबाड की दूकान एस-5. अयोध्यापुरी, करतारपुरा रोड पुलिस थाना महेश नगर जयपुर दक्षिण को दस्तयाब प्रकरण हाजा में चोरी गया माल 22 किलो तांबा बरामद करने में सफलता हासिल की। मुल्जिमान को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। प्रकरण हाजा में वांछित अन्य मुल्जिमान केदार व सन्नी हरिजन निवासी कठपुतली कॉलोनी की तलाश जारी है।




