गजसिंहपुर,(यश कुमार)। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजसिंहपुर में लेडीज़ डॉक्टर, फिजिशियन (MD) व जनरल सर्जन की नियुक्ति एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के बाबत भीम आर्मी गजसिंहपुर ने स्थानीय तहसीलदार को जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन में बताया गया कि राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजसिंहपुर में वर्तमान में लेडीज़ डॉक्टर, फिजिशियन (MD) एवं जनरल सर्जन का गंभीर अभाव बना हुआ है जिसके कारण क्षेत्र की जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस मौके पर भीम आर्मी के जिला प्रभारी जगदीश नायक ने कहा कि यह चिकित्सालय सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित होने के साथ-साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों के उपचार का प्रमुख केंद्र है जिसमें चिकित्सकों के अभाव में महिलाओं, बुजुर्गों, गंभीर रोगियों एवं आपातकालीन मरीजों को जिला मुख्यालय या निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है जिससे समय, धन एवं जीवन का खतरा बढ़ जाता है उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजसिंहपुर में लेडीज़ डॉक्टर, फिजिशियन एम डी व जनरल सर्जन की शीघ्र नियुक्ति की जाए इनके साथ साथ आवश्यक चिकित्सीय संसाधन, जांच सुविधाएं एवं स्टाफ का विस्तार किया जाए जिससे क्षेत्र की जनता को समय पर बेहतर एवं समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें इस मोके पर भीम आर्मी के जिला प्रभारी जगदीश राय, नगर अध्यक्ष डॉ मनीष, पार्षद संजय केंथ, डॉ इकबाल सिंह, बंटी अठवाल व रौनक आदि उपस्थित रहे ।





