कस्बा चाकसू मे बजाज शोरुम के पास से चोरी हुयी मोटरसाईकिल को आरोपी के साथ बरामद किया जाकर आरोपी राजेन्द्र उर्फ गोलू सैनी को किया गिरफ्तार
January 16th, 2026 | Post by :- | 59 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्री राजर्षि राज आई. पी. एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि जिला जयपुर दक्षिण में दिनांक 31.12.2025 को कस्बा चाकसू मे स्थित बजाज शोरुम के पास से एक मोटरसाईकिल रजि. न. RJ 14 JN 4712 को अज्ञात चोर चुरा कर ले गये थे। जिस पर पुलिस थाना चाकसू जिला जयपुर दक्षिण पर प्रकरण संख्या 20/26 धारा 303(2) BNS मे दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया। उपरोक्त प्रकरण की वारदात एंव जिले मे चोरी एंव नकबजनी को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरो की गिरफ्तारी व माल मशरुका की तलाश के लिये श्री ललित किशोर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के सुपरविजन व सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू जयपुर दक्षिण श्री भवानी सिंह आर. पी. एस. के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना चाकसू जिला जयपुर दक्षिण श्री मनोहर लाल पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा वारदात स्थल के आस पास लगे सी सी टी वी कैमरों के फुटेज खंगाले और परम्परागत पुलिस तकनीकी सहायता से प्रकरण की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ गोलू सैनी को चिन्हित कर दिनांक 14.01.2026 को अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ गोलू सैनी के कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरुका मोटरसाईकिल रजि. न. RJ 14 JN 4712 बरामद की गयी तथा अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ गोलु सैनी को गिरफ्तार किया गया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।