लोकहित एक्सप्रेस ,जगाधरी । ( 08/03/26 ) पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल ने 22 फरवरी को हरियाणा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया व अब तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 68 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता बनकर पूरे देश में हरियाणा का नाम रोशन किया है।पहलवान कुशाल गांव अजीजपुर के ए एस पी अखाड़े का छात्र है, पहलवान कुशाल की इस उपलब्धि पर आज उन्होंने उसे अपने जगाधरी कार्यालय पर सम्मानित किया व कहा कि पूरे जिला यमुनानगर को पहलवान कुशाल पर गर्व है।वर्तमान हरियाणा भाजपा सरकार खेलों पर भरपूर ध्यान दें रही है। हरियाणा सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
इस दौरान जिला महामंत्री प्रवीण खदरी,अखाड़ा संचालक सुशील शर्मा ,कोच निखिल शर्मा, जितेंद्र शर्मा ,मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार कौशिक ,सुभाष चंद्र ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,चेयरमैन विपुल गर्ग, जगाधरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी,जगाधरी शहर मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा,पूर्व सरपंच कुलबीर,गौतम धीमान, अंकित शर्मा,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ,सहित बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


