पुलिस थाना कालवाड जयपुर पश्चिम द्वारा शातिर चोर हर्षिल नागलिया उर्फ बंटी को घटना के 24 घण्टे में किया गिरफ्तार
January 10th, 2026 | Post by :- | 1 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (पश्चिम) श्री हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिले मे चोरी व नकबजनी की वारदाते बढ रही है, जिन पर अकुंश लगाने व वारदातों पर रोक लगाने वांछित मुल्जिमों की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अपराध की गंभीरता को देखते हुये श्री राजेश गुप्ता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम व श्री आलोक कुमार सैनी सहायक पुलिस आयुक्त वृत झोटवाड़ा के सुपरविजन में श्री नवरतन धौलिया पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना कालवाड़ के नेतृत्व में श्री नरेन्द्र सिंह स.उ.नि. श्री उमराव हैड कानि०, श्री मांगीलाल कानि० की एक विशेष टीम गठित की गयी। दिनांक 08.01.2026 को परिवादी श्री धर्मेन्द्र कुमार मोर्य ने दर्ज करवाया कि मेरी दुकान का ताला तोडकर 06 हजार रूपये व सरसों के तेल की बोतल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। आदि पर प्रकरण संख्या 07/2026 धारा 303(2), 331 (4) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया। उच्चाधिकारीयों के निर्देशन मे गठित टीम द्वारा वाहन चोर व नकबजनो पर निगरानी की गई। टीम को मिली गुप्त सूचनाओं व मुखबीर की आसूचना संकलन कर व सीसीटीवी फुटेज के आधार मुल्जिम की तलाश की गई। गठित टीम द्वारा मुल्जिम हर्षिल नागलिया उर्फ बंटी पुत्र श्री सतीश चंद नांगलिया निवासी 53 गोविन्द नगर हाथोज पुलिस थाना कालवाड जयपुर पश्चिम को दिनांक 08.01.2026 को गिरफ्तार किया जाकर कर मुल्जिम के कब्जे चोरी की गई रकम व सामान बरामद किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।