Skip to content
*जैन संत शुभम मुनि जी महाराज साहिब जैन स्थानक शहीद उधम सिंह चौंक में धर्म की गंगा बहा रहे है।
जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
विजय इन्द्रदिन संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन कुमार जी ने बताया कि पूज्य संत श्री शुभम मुनि जी महाराज साहिब एवं श्री शालीभद्र मुनि जी महाराज साहिब जैन स्थानक में धर्म की गंगा बहा रहे है गुरुदेव ने अपने श्री मुख से फरमाया के आप सब के पास धन दौलत की गर्मी है एवं सोने की घड़ियां है परन्तु हमारे पास तो केवल एवं केवल धर्म की घड़ी है एवं धर्म के प्रचार करने की गर्मी है
स्थानक में लुधियाना,रोपड़,पंचकूला, नालागढ़ फिल्लौर, चंडीगढ़ होशियारपुर,अमृतसर,पानीपत,दिल्ली से सैकड़ों गुरुभक्त ने गुरुचरणों में अपनी हाजिरी लगाई एवं आगामी चातुर्मास 2026 के लिए गुरुदेव के समक्ष अपनी भावपूर्ण विनती की तो गुरुदेव ने आगामी चातुर्मास लुधियाना केे हेबोवाल इलाके में करने की घोषणा की जिससे लुधियाना से पधारे सभी गुरुभक्तो के चेहरे की रौनक देखते ही बनती थी
उस उपरांत जंडियाला नगर की एस एस जैन सभा के सचिव अजय जैन ने गुरुदेव के समक्ष मकर माह की संक्रांति जंडियाला गुरु में करने की भावभरी विनती की जिस को गुरुदेव ने स्वीकार करते हुए अपनी इस माह की संक्रांति जंडियाला में करने की उद्घोषणा की जिस से पंडाल में बैठे सभी भक्तों ने गुरुदेव के जयकारे लगाए जिस से सारा पंडाल गुरु नाम की महिमा से गूंज उठा। गुरुदेव ने बताया कि दोनों संघों ने मुझे पिछले चातुर्मास में इतनी गुरुभक्ति का परिचयदिया जो मुझे आज भी याद है
इस अवसर पर एस एस जैन सभा के प्रधान सतीश जैन श्री महावीर नवयुवक संघ के प्रधान नीलकमलजैन, मोहित जैन,श्री आत्मानंद जैन सभा के प्रधान श्री रजनीश जैन,उप प्रधान मुनीश जैन,सचिव नवनीत जैन बॉबी,प्रेस सचिव गुलशन जैन एवं सैकड़ों की संख्या में गुरुभक्त उपस्थित हुए