चिचिया बरबहाली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने किया धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किसानों को प्रति एकड़ आदान राशि मिलने पर दी बधाई
November 17th, 2026 | Post by :- | 22 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _प्रदेश भर में 15 नवंबर को धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ,देवभोग विकासखंड के चिचिया सहकारी समिति अंतर्गत ग्राम चिचिया एवं बरबहाली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के आतिथ्य में विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया चिचिया समिति के अंतर्गत ग्राम चिचिया के किसान धवर सिंह प्रधान का 14 क्विंटल 40 किलो धान खरीदी कर शुभारंभ की गई इस बार की धान खरीदी कई मायनों में काफी खास है,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों के लिए बड़ा निर्णय लिया है अब किसानों को प्रति एकड़ 13839 रुपए की आदान सहायता दी जाएगी,अर्थात 21 क्विंटल धान नहीं बेचने पर भी किसानों को अंतर की राशि पूरी मिलेगी.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान हितैषी है,हमारे प्रदेश के किसानों के श्रम का सम्मान करते हुए धान की उपज कम होने पर भी पूरे 21 क्विंटल की आदान सहायता देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है,जनभावनाओं के अनुरूप जनहित में निर्णय लेते हुए किसान भाइयों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 659 रुपए प्रति क्विंटल आर्थिक सहायता देने का जनहितैषी कार्य भाजपा की सरकार ने किया है इसके लिए मै सभी कृषक भाइयों की ओर से हमारे मुखिया आदरणीय विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करता हूं,आगामी दिनों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार सुगम एवं सुचारु धान खरीदी के लिए प्रतिबद्ध रहेगी एवं सुचारु रूप से किसानों को धान खरीदी में सहायता मिले ऐसी व्यवस्था बनाई गई है,इससे किसानों को न सिर्फ उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा,बल्कि उन्हें अतिरिक्त आर्थिक संबल भी मिलेगा जिससे किसान और अधिक सशक्त होंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवभोग एसडीएम टी.आर. माहेश्वरी,तहसीलदार अजय चन्द्रवशी,भाजपा अजजा मोर्चा जिला महामंत्री तानसिंह मांझी,सरपंच फोटोबाई ध्रुव,सहकारी समिति के अध्यक्ष नरहरी सोम,उपसरपंच जोहरमल प्रधान,मोहन लाल यादव,छतर सोम,अश्विन यादव,डिलेश सोम,चैनसिंह सोम, मोतीलाल कोटवार सहित कृषक बंधु उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।