कुरुक्षेत्र पुलिस की नशामुक्त टीम ने विभिन्न गांवों में चलाया जागरूकता अभियान
November 12th, 2026 | Post by :- | 25 Views

आमजन से लेकर, विद्धार्थियों, महिलाओं और मजदूरों ताक पहुंच रही जिला पुलिस की टीम

युवाओं को खेल, पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का दिया संदेश

कुरुक्षेत्र    ( सुरेश पाल )  ।   कुरुक्षेत्र पुलिस का युवाओं को नशे से बचाने का प्रयास लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस की नशामुक्त टीम ने 11 अक्टूबर 26 को नशामुक्त टीम के सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में जिला के विभिन्न कोल्ड स्टोर, राइस मिल राइस मिल तथा भट्टों पर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में जनसहभागिता बढ़ाना है।

          पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 11 अक्टूबर 26 को जिला पुलिस की नशामुक्त टीम ने तहत शाहबाद एरिया के विभिन्न कोल्ड स्टोर, राइस मिल तथा भट्टों पर आमजन, मजदूरों तथा महिलाओं को जागरूक किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों को संबोधित करते हुए सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार, समाज और आने वाले भविष्य को भी प्रभावित करता है। नशे की लत से आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियां बढ़ती हैं तथा कई बार युवा अपराध की ओर भी बढ़ जाते हैं।

पुलिस टीम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार और आसपास के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से युवाओं को खेलों, पढ़ाई और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि वे अपना समय सही दिशा में लगाएं और नशे जैसी बुराई से दूर रहें। पुलिस टीम ने लोगों से यह भी आह्वान किया कि यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा बेचता है, नशे का सेवन करता है या युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और आमजन के

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।