पुलिस ने आरोपियों से 45 हजार से ज्यादा की नकदी की बरामद
कुरुक्षेत्र ( सुरेश पाल ) । पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में तथा डीएसपी मुख्यालय सुरेश कुमार के मार्ग निर्देश में पुलिस टीम ने निजी होटल में जुआ खेलने के आरोप में कपिन, अमरीश, कुलदीप, विवेक कुमार, साहिल संदीप तथा अर्जुन वासीयान कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 45 हजार 410 रूपये बरामद किए हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 11 नवम्बर 26 को देर रात एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सतविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक निजी होटल में अवैध कार्य हो रहा है। सूचना मिलते ही सतविंदर सिंह चट्ठा ने अपने उच्च अधिकारी को सूचना दी। सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल व थर्ड गेट पुलिस चौंकी के कर्मचरियों की एक टीम का गठन किया गया। पुलिस द्बारा गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिहोवा रोड पर स्थित एक निजी होटल में छापेमारी की। पुलिस ने जब होटल के रजिस्टर की जांच की, तो उसमें किसी भी व्यक्ति की एंट्री दर्ज नहीं मिली। इसके बाद होटल के कमरों की तलाशी ली गई, जहां कथित तौर पर होटल के मालिक के द्वारा अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा था जिसमें सात युवकों सहित पुलिस ने मालिक को भी काबू किया। पुलिस ने मौके से 45 हजार 410 रुपये की नकदी तथा ताश को कब्जे में लिया। पुलिस द्बारा गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान कपिन, अमरीश, कुलदीप, विवेक कुमार, साहिल संदीप तथा अर्जुन वासीयान कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

