सामूहिक हमला करके चोट मारने का आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद
November 12th, 2026 | Post by :- | 40 Views

कुरुक्षेत्र    ( सुरेश पाल )  ।     कुरुक्षेत्र पुलिस ने सामूहिक हमला करके चोट मारने के आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना बाबैन की टीम ने सामूहिक हमला करके चोट मारने के आरोपी रोहित वासी कम्बासी जिला अम्बाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में जशनदीप सिंह वासी बड़तोली जिला कुरुक्षेत्र ने बताया की उसने गांव छपरा में एक महिला से ठेके पर जमीन ले रखी है। दिनाक 4 अक्टूबर 26 को समय करीब 11 बजे रात को वह अपने खेतों गांव छपरा से वापिस अपने घर डेरा ततला फार्म बड़तोली आ रहा था। उसी समय रोहित, अभिषेक व अन्य 7/8 लड़कों ने उसके घर के बाहर उसका  रास्ता रोककर उसके ऊपर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। हमले से वह नीचे जमीन पर गिर गया तो आरोपियों ने उसके सिर बाजुओ, कमर, टांगों व शरीर के अन्य भागों पर काफी चोटे मारी और उसके दोनों फोन तोड़ दिए। उसके शोर मचाने पर उसके परिवार के सदस्य मौका पर पहुंचे जिनको देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। उसे ईलाज के लिए सीएचसी बाबैन में दाखिल करवाया जहां से उसे एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र का रेफर कर दिया जहां पर उसका ईलाज किया गया। जिसकी शिकायत पर थाना बाबैन में मामला दर्ज करके जांच की गई।

दिनांक 10 नवम्बर 26 को थाना बाबैन प्रभारी उप निरीक्षक बलबीर दत्त के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक रामदिया की टीम ने सामूहिक हमला करके चोट मारने के आरोपी रोहित वासी कम्बासी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।