कुरुक्षेत्र ( सुरेश पाल ) । कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम में नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी वासी गांधी नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके उसके कब्ज़ा से 6.95 ग्राम हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 10 नवम्बर 2026 को दिनांक 10 नवम्बर 26 को सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र में मौजूद था। सहायक उप निरीक्षक को सूचना मिली कि अनु वासी गांधीनगर थानेसर हैरोईन बेचने काम करती है। आज भी महिला अपने घर में काफी मात्रा में हैरोईन लेकर आई है। अगर तुरंत महिला के घर पर रेड की जाये तो आरोपिया के घर से तलाशी लेने पर काफी मात्रा में हेरोईन बरामद हो सकती है। सूचना पर उच्च अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करके सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, सुशील कुमार, मुख्य सिपाही राकेश कुमार, सिपाही सचिन, महिला सिपाही मोनी व गाड़ी चालक सहायक उप निरीक्षक बलदेव कुमार की टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा गठित टीम गांधी नगर थानेसर में महिला के मकान पर तलाशीपहुंची जहां पर मकान के अन्दर एक महिला खडी मिलीजो पुलिस पार्टी को देखकर अपने मकान के अन्दर से बाहर भागने लगी जिसको महिला पुलिस कर्मचारी ने काबू किया। पुलिस टीम द्वारा महिला के मकान की तलाशी लेने पर 6.95 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक महिन्द्र सिंह द्वारा महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपिया को माननीय अदालत में पेश किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।

