पार्षद प्रतिभा शर्मा ने करतारपुरा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण) व्यापारियों एवं नागरिकों को किया जागरूक
October 23rd, 2026 | Post by :- | 9 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । वार्ड 87 पार्षद प्रतिभा शर्मा ने करतारपुरा,दीपक वाटिका एवं करतारपुरा कच्ची बस्ती क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
पार्षद प्रतिभा शर्मा ने व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों पर कचरा नहीं फैलाएं और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पार्षद प्रतिभा शर्मा ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर सीएसआई पवन जाजोटर, एसआई अशोक, जमादार प्रकाश, भाजपा बूथ अध्यक्ष संदीप शर्मा, रामकरण जांगिड़ तथा भाजपा कार्यकर्ता रामावतार सैनी, संजय सोना, भावेश पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।