कांग्रेस व सपा सुप्रीमो से मिलेंगे महासभा के प्रतिनिधित्व मंडल: ध्रुवचन्द जायसवाल
October 9th, 2026 | Post by :- | 73 Views

गोरखपुर (एके जायसवाल)। द्वितीय चरण अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरनचंद झारीवाल जी के सुझाव पर द्वितीय चरण मे इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं से मिलेंगे। इंडिया महागठबंधन के प्रमुख पार्टी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्ष सपा एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं काग्रेस अध्यक्ष उत्तर प्रदेश से महासभा का एक प्रतिनिधित्व मंडल मुलाकात करेंगे तथा मिलने के सम्बन्ध मे सभी पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है तथा मिलने का समय मांगा गया है। उक्त ब्यान अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने जारी किया है।
ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे लोकसभा की 80 सीटें है 17 सीटें वैश्य बाहुल्य है विधान सभा मे 403 सीटें है 90 सीटें वैश्य बाहुल्य है। वैश्य बाहुल्य सीटों पर अब तक कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी कई दशकों से अपने अपने प्रत्याशियों को नहीं जीता पाई है उन वैश्य बाहुल्य सीटो पर वैश्य उम्मीदवारों को टिकट देती है तो महासभा कांग्रेस व सपा के प्रत्याशियों को समर्थन देने के लिए तैयार है महासभा को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की अधिकतर प्रत्याशी चुनाव जीत सकते हैं।

महासभा उक्त सम्बन्ध मे विचार विमर्श के दौरान तर्क संगत से उन्हें अवगत कराने का प्रयास करेगा। द्वितीय चरण मे महा गठबंधन के प्रमुख पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वयोवृद्ध सम्मानित नेता आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं सपा के कर्मठ संघर्षशील नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से महासभा के पदाधिकारी मुलाकात करेंगे प्रतिनिधि मंडल लखनऊ तथा दिल्ली जाकर इन्डिया महा गठबंधन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलेगा तथा उत्तर प्रदेश सपा अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी एवं उनके वरिष्ठ जनों से मुलाकात करेगा तथा कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय पाल गौतम जी एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा “मोना” जी से मुलाकात करेगे। श्रीपाल जी एवं श्री गौतम जी से विशेष तौर से गहन विचार विमर्श किया जायेगा अगर सम्भव हुआ तो गौतम जी के माध्यम से प्रियंका गांधी जी या राहुल गांधी जी से मिलने का प्रयास किया जाएगा। महासभा सपा अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रभारी को अपने सुझावों को साझा करते हुए पूर्वांचल में राजनीतिक गतिविधियों पर तथा विशेष तौर पर गोरखपुर मंडल, वाराणसी मंडल एवं प्रयागराज मंडल एवं बस्ती मंडल पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।