पीलीभीत। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आगामी 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक ‘सनराइज उत्तर प्रदेश जूनियर बालक एवं बालिका चैंपियनशिप’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू के साथ सचिव मनोज गंगवार ने उत्तर प्रदेश शासन सरकार में अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपकर पीलीभीत आने का आग्रह किया। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने आयोजन मंडल को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने जिले की प्राकृतिक धरोहर पीलीभीत टाइगर रिजर्व का भ्रमण करने का आश्वासन भी दिया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


