बृजमनगंज में तीन किलो गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
October 4th, 2026 | Post by :- | 77 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज पुलिस ने अभियान के तहत थाना संघन जांच अभियान व सूचना पर पति पत्नी को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हड़ियाकोट की तरफ से सड़क के रास्ते एक पुरुष व एक महिला दो अलग-अलग झोले में प्लास्टिक की थैली में गांजा लेकर पैदल ही हड़ियाकोट से फरेंदा की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा को अवगत कराया गया और पुलिस टीम व मुखबिर को साथ लेकर मौके से प्रस्थान कर मुरादपुर मोड़ से आगे हड़ियाकोट से बनगढ़िया मार्ग पर सड़क के किनारे झाड़ियों में छिपकर आने वाले व्यक्तियों की निगरानी की गई। कुछ देर बाद एक पुरुष व एक महिला हाथों में झोला व बंधी पन्नी लिए आते दिखे। पास आने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने तलाशी ली।

पूछताक्ष में पुरुष ने अपना नाम होरीलाल जायसवाल पुत्र गिरीचन्द्र जायसवाल उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बंजरहा सोनबरसा टोला सिसहनिया व महिला ने अपना नाम चन्द्रावती पत्नी होरीलाल बताया। तलाशी में पुरुष के झोले से एक किलो 600 ग्राम व महिला के झोले से एक किलो 500 ग्राम कुल तीन किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, एक अदद मोबाइल व 280 रुपये नकदी बरामद हुए।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दंपति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, कांस्टेबल अखिलेश यादव, हृदयराम यादव, महिला कांस्टेबल पूजा सिंह, साक्षी गौतम मौजूद रही।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।