बृजमनगंज में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जताया विरोध
October 10th, 2026 | Post by :- | 94 Views

महराजगंज (एके जायसवाल ), उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर बृजमनगंज थाना परिसर में लेखपालों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया।

लेखपाल संघ का कहना है कि लंबे समय से उनकी प्रमुख मांगें लंबित हैं, जिसको लेकर शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में बृजमनगंज में भी लेखपाल काली पट्टी बांधकर ड्यूटी पर पहुंचे और थाना दिवस की कार्यवाही में शामिल हुए।

लेखपाल संघ तहसील फरेंदा के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि 2800 पे ग्रेड लागू किया जाए, समय से पदोन्नति दी जाए, अंतर्मंडलीय ट्रांसफर बहाल किया जाए, यात्रा भत्ता में बढ़ोतरी की जाए, स्टेशनरी भत्ता में बढ़ोतरी की जाए

इस अवसर पर लेखपाल संघ के मंत्री अमित त्रिपाठी, अमरेश कुमार, शैलेन्द्र साहनी, अवनीश कुमार वर्मा, अविनाश पटेल, राजिन्द्र चौधरी, रविन्द्र, मानवेन्द्र कुमार यादव, राजकुमार, अभिषेक यादव, धर्मराज, शिवम कुमार गुप्ता, अखण्ड प्रताप सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।