खेलां वतन पंजाब दियां 2026: एस. ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में लहराया परचम
अंडर-14 टीम ने जीता स्वर्ण पदक, अंडर-21 ने दूसरा और अंडर-17 ने हासिल किया तीसरा स्थान
जंडियाला गुरु:कुलजीत सिंह
खेलां वतन पंजाब दियां 2026 के अंतर्गत अमृतसर में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में एस. ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जंडियाला गुरु के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रेस को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रेस सचिव गुलशन जैन ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में स्कूल की अंडर-14 कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-21 टीम ने दूसरा और अंडर-17 टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल की खेल उपलब्धियों में वृद्धि की।
इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के मैनेजर श्री हेमर जैन (बंटी), वाइस मैनेजर श्री सुभाष जैन, एस. ए. जैन सभा के प्रधान श्री राकेश जैन, वाइस प्रधान श्री अमृत सागर जैन, श्री वरुण जैन, श्री संजीव जैन, श्री राजेश जैन, डायरेक्टर सरदार जोगिंदर सिंह, प्रिंसिपल श्रीमती नेहा, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती नीलम, कोच सुखजिंदर सिंह तथा स्कूल के समस्त स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और स्कूल प्रबंधन द्वारा खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन का परिणाम है। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर खिलाड़ियों के कोच एवं डी.पी. शिक्षक भी उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने कोच की मेहनत और उचित मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


