श्री नेमीनाथ जी का कल्याण दिवस पालीताणा (सौराष्ट्र) में बड़ी धूम धाम से मनाया।
जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
गच्छापति आचार्य श्री धर्मधुरन्धर सुरिश्वर जी महाराज ने भादो महीने की संक्रांति एवं भगवान श्री नेमीनाथ जी का कल्याण दिवस पालीताणा (सौराष्ट्र) में बड़ी धूम धाम से मनाया। जंडियाला गुरु श्री विजय इन्द्र दिन्न संक्रांति मण्डल के प्रधान गुलशन जैन ने बताया कि गच्छापति आचार्य श्री धर्मधुरन्धर सुरिश्वर जी महाराज ने भादो महीने की संक्रांति एवं भगवान नेमीनाथ जी का कल्याण दिवस बड़ी धूम-धाम से पालीताना में मनाया। पहले गुरुदेव ने संक्रांति पाठ सुनाया फिर गुरु देव ढोल ढमाके के साथ तलहटी गए वहा उन्हो ने सभी संघो के साथ विधि विधान किया।
गुरुदेव ने कहा कि श्री लुधियाना जैन संघ के वातावरण से मे बहुत खुश हूँ प्रत्येक प्रत्येक संघ को संगठित रह कर संघ नाम रोशन करना चाहिए सभी संघ इकठ्ठे रह कर धर्म के कार्य करे।
इस अवसर पर उत्तरी महासभा के प्रधान श्री नेम चन्द जैन समाज सेवक काले शाह बम्ब परमगुरु भक्त आनन्द जैन कैमी जैन चिन्टू जैन गुलशन जैन दानिश जैन गोराया से हरजीवन जैन रमेश जैन सोनू जैन संगीत सम्राट नकोदर से राजू जैन पट्टी से रक्षित जैन जलन्धर से करन जैन सैकड़ो की संख्या में नरनारिया उपस्थित थे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


