केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा,प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल्बर्ट हॉल से करेंगे हर ​घर तिरंगा यात्रा को रवाना
August 9th, 2026 | Post by :- | 8 Views
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा,प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल्बर्ट हॉल से करेंगे हर ​घर तिरंगा यात्रा को रवाना

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार 9 अगस्त को जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने बताया कि तिरंगा यात्रा प्रातः 9 बजे अल्बर्ट हॉल से प्रारंभ होकर बड़ी चौपड़ तक निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री जे पी नड्डा, प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता करेंगे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।