पुलिस थाना शिप्रापथ में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात कर मनचलों को पकड़ने के लिए ‘डिकॉय’ ऑपरेशन
May 15th, 2026 | Post by :- | 13 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर श्री राजर्षि राज, आईपीएस ने बताया आये दिन सार्वजनिक स्थानों, पार्को आदि पर महिला से छेडछाड की घटनाएं निरन्तर बड रही थी। दिनांक 13.05.26 को आयुक्तालय जयपुर दक्षिण क्षेत्र में विशेष अभियान ‘ऑपरेशन गरिमा’ चलाया जाकर अपराधों की गंभीरता को देखते हुये अति० पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण श्री ललित शर्मा आर०पी०एस० सुपरवीजन में श्री आदित्य काकडे आईपीएस सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर जयपुर दक्षिण, श्रीमती रानू शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रभारी निर्भया स्कॉड एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट श्री महेन्द्र यादव पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर दक्षिण, श्रीमती गुजन पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना नारायण विहार एवं श्रीमती अनिता चौधरी पु०नि० निर्या स्कॉड की टीम का गठन किया जाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर गठित टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सादा वर्दी (Civil Dress) में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात कर मनचलों को पकड़ने के लिए ‘डिकॉय ऑपरेशन’ (Decoy Operation) ‘ऑपरेशन गरिमा चलाया जाकर इस विशेष अभियान के तहत मनचलों, शोहदों और महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले असामाजिक तत्वों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।