सक्षम-अंबाला द्वारा ‘चल नेत्र चिकित्सालय’ (मोबाइल आई क्लिनिक) का भव्य लोकार्पण पूर्व मंत्री असीम गोयल द्वारा हुआ
■ *अत्याधुनिक मोबाइल यूनिट का शुभारंभ*
लोकहित एक्सप्रेस,( तरुण शर्मा ) अंबाला, 02 मार्च 2026:समाज सेवा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सक्षम-अंबाला (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) द्वारा आज अंबाला क्लब, मॉडल टाउन में ‘जिला दिव्यांग सम्मेलन’ के अवसर पर ‘चल नेत्र चिकित्सालय’ (मोबाइल आई क्लिनिक) का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
इस विशेष परियोजना का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री असीम गोयल (पूर्व मंत्री, हरियाणा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दयाल सिंह पंवार ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी श्रीमती वीणा अग्रवाल (धर्मपत्नी श्री धर्मपाल अग्रवाल) उपस्थित रहीं।
तकनीकी संचालन एवं प्रबंधन: कपिल आई हॉस्पिटल
इस अत्याधुनिक मोबाइल क्लिनिक का तकनीकी संचालन और संपूर्ण प्रबंधन कपिल आई हॉस्पिटल प्रा. लि. द्वारा किया जाएगा। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम वैन के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में नेत्र जांच सेवाएँ प्रदान करेगी। कपिल आई हॉस्पिटल अपनी उन्नत सेवाओं जैसे आधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी, कॉर्निया प्रत्यारोपण, लेसिक और बच्चों के भेंगापन (Squint) सुधार के लिए प्रसिद्ध है, जिसका लाभ अब इस मोबाइल यूनिट के जरिए सीधे जनता तक पहुँचेगा।
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मोबाइल यूनिट
यह मोबाइल नेत्र क्लिनिक Sewa USA Trust द्वारा डोनेट किया गया है, जिसमें माधव नेत्र ज्योति सोसाइटी का विशेष सहयोग प्राप्त है। यह यूनिट पूरी तरह से आधुनिक उपकरणों से लैस है:
• उपकरण: स्लिट लैम्प, ऑटोरेफ्रेक्टोमीटर, एलईडी विजन चार्ट और ट्रायल सेट।
• सुविधाएं: पूर्णतः एयर कंडीशनर, इनबिल्ट जेनरेटर एवं UPS बैकअप।
• उद्देश्य: गांवों और स्कूलों में अस्पताल जैसी गुणवत्ता वाली जांच सुनिश्चित करना।
स्कूल एवं ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान
इस पहल से ‘स्कूल आई स्क्रीनिंग’ अभियान को नई गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में दृष्टि दोष, भेंगापन और ‘आलसी आंख’ (Lazy Eye) की प्रारंभिक पहचान कर उनका समय पर उपचार किया जा सकेगा। यह सेवा उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से अस्पताल तक नहीं पहुँच पाते।
संयुक्त सामाजिक प्रयास
समारोह के दौरान अतिथियों ने “जीते जी रक्तदान – जाते जाते नेत्रदान” के संकल्प को दोहराया। सक्षम-अंबाला, Sewa USA Trust, माधव नेत्र ज्योति सोसाइटी और कपिल आई हॉस्पिटल का यह संयुक्त प्रयास आने वाले समय में हजारों लोगों के जीवन में नई रोशनी लाने का कार्य करेगा।
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के लिए संपर्क करें:
अपने गांव, कॉलोनी, संस्थान या स्कूल में शिविर आयोजित करवाने के लिए संपर्क करें:
मोबाइल: 9518629557 ,WhatsApp: CAMP (Area Name) लिखकर भेजें। संपर्क:कपिल आई हॉस्पिटल प्रा. लि., अंबाला





