चैन स्नैचिंग की वारदात का किया खुलासा
August 20th, 2025 | Post by :- | 12 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) IPS श्री संजीव नैन ने बताया कि चैन स्नेचिंग जैसे गम्भीर अपराध से आम जन को सुरक्षा व अपराधियो में भय कायम करने के लिए त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिस पर श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपरविजन एवं श्री आदित्य पुनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर के दिशा निर्देशन में पूनम चौधरी थानाधिकारी, पुलिस थाना बजाज नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चैक किये व सभी संदिग्धों से पूछताछ की गई एवं मुखबिर मामूर किये गये तथा मुखबिरान से जानकारी प्राप्त करके आरोपी को चिन्हित किया गया तथा तलाश के दौरान प्रकरण का आरोपी रामचरण उर्फ चरणजीत उर्फ चरण उर्फ चरणा उर्फ चिरंजी बागरिया पुत्र श्री नौरत बागरिया उम्र 20 साल निवासी गांव पीणाच थाना फागी जयपुर हाल खानाबदोश बान्यावाली थाना मुहाना जयपुर पुलिस थाना श्याम नगर जयपुर दक्षिण के प्रकरण संख्या 344/2025 धारा 304 (2) बीएनएस में गिरफतार होकर न्यायिक अभिरक्षा में होने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाकर बाद अनुसंधान प्रकरण संख्या 85/2025 धारा 304(2) बीएनएस में गिरफतार किया तथा अनुसंधान के दौरान अभियुक्त ने सोने की चैन दौसा के एक सुनार रतन सोनी को बेचना बताया। जिस पर दौसा से सुनार रतन सोनी को दस्तयाब किया जाकर अनुसंधान किया एवं गले हुए सोने की टिकिया बरामद कर सुनार को प्रकरण में गिरफतार किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।