चंडीगढ

*श्री खाटूश्याम जी मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य आयोजन 24 अप्रैल को*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। शिव ठाकुर द्वारा प्रबंधक कमेटी (Regd. 1638) के तत्वावधान में श्री खाटूश्याम जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कार्यक्रम 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा।

आयोजन की श्रृंखला के तहत 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को दोपहर 3 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके पश्चात 24 अप्रैल को शाम 7 बजे भजन संध्या एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध भजन गायक कमल किशोर द्वारा भजन। प्रस्तुति दी जाएगी। यह भजन संध्या रात 9 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगी, जिसके उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

कमेटी के प्रधान नरेंद्र वर्मा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और श्री खाटूश्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *