चंडीगढ

*विद्यांजलि कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को यूनिफॉर्म वितरित*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। विद्यांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, पॉकेट नंबर-8 में एक प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस अवसर पर चितकारा यूनिवर्सिटी,राजपुरा (पंजाब) के छात्र-छात्राओं प्राची, चिराग भल्ला और कापिश भल्ला ने गत वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यूनिफॉर्म प्राप्त कर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर स्कूल इंचार्ज रेनू बाला ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक सजग बनाते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देना रहा। अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *