चंडीगढ

*महंत मनोज शर्मा ने उठाया चंडीगढ़ की धार्मिक पहचान का मुद्दा*

चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़, पंजाब प्रांत के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर चंडीगढ़ की ऐतिहासिक व धार्मिक पहचान से जुड़े एक गंभीर प्रश्न को उठाया है।
महंत शर्मा ने पत्र में कहा कि जिस देवी माँ चंडी के नाम पर शहर का नाम चंडीगढ़ रखा गया है, विडंबना यह है कि उस देवी का मंदिर चंडीगढ़ में है ही नहीं। यह शहरवासियों के साथ एक प्रकार का धोखा प्रतीत होता है। उन्होंने मांग की कि चंडी माता का मंदिर, जो वर्तमान में हरियाणा के पंचकूला में स्थित है और जिसे लोग चंडीमंदिर के नाम से जानते हैं, उसे चंडीगढ़ का हिस्सा बनाया जाए।
महंत शर्मा ने आगे लिखा कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास समझने में दिक्कत न हो, इसके लिए चंडीमंदिर को चंडीगढ़ की सीमा में शामिल करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि माता मनसा देवी मंदिर का इतिहास मनीमाजरा (चंडीगढ़) से गहराई से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस मंदिर को भी चंडीगढ़ क्षेत्र में सम्मिलित किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल चंडीगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करेगा, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए भी एक स्पष्ट और गौरवपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर के रूप में कार्य करेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *