चंडीगढ

*श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह 2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। श्री सिद्ध पीठ श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, शांतिवन खिजराबाद में आगामी 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री कमल गिरी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 1 अप्रैल 2026 बुधवार को श्री रामायण पाठ के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात 2 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 10 बजे सम्पूर्ण श्री रामायण पाठ संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *