डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन : मेधावी प्रतिभागियों का सम्मान
गजसिंहपुर,(यश कुमार)। डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ गजसिंहपुर के तत्वाधान में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाई गई स्थानीय अंबेडकर भवन में आयोजित मुख्य समारोह का आगाज संघ के कोषाध्यक्ष सुखराज कालवा के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा पर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया इस पावन अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बाबा साहेब के जन्मदिवस का भव्य केक काटा गया जिसने पूरे माहौल को उल्लास से भर दिया इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कडेला, पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल, भीम आर्मी प्रभारी जगदीश राय नायक, चंदा काठपाल, राजकुमार गिरधर, पार्षद विकास बजाज और चंद्रपाल सिंह के प्रतिनिधि गौरव सोनी सहित अनेक गणमान्य विभूतियों ने शिरकत की
कार्यक्रम के दौरान डॉ चिरंजीलाल दायमा ने नशा मुक्त अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ व शिक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया कार्यक्रम का एक और मुख्य आकर्षण प्रतिनिधि गौरव सोनी द्वारा अंबेडकर पार्क की महत्वपूर्ण घोषणा और भीम आर्मी के शंकर नंदा के नेतृत्व में निकली विशाल ऐतिहासिक रैली रही, जिसका शहर के मुख्य मार्गों पर जोरदार स्वागत हुआ समारोह में शिक्षा और खेल जगत में परचम लहराने वाले 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया विशेष रूप से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को पार्षद जमुना देवी द्वारा बैग व डॉ चिरंजीलाल दायमा द्वारा टेबल लैंप भेंट किए गए मंच का कुशल संचालन लक्ष्मण भाटी ने करते हुए नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया, वहीं संघ अध्यक्ष डॉ मेघराज आसीवाल और उपाध्यक्ष राकेश मेव ने ‘शिक्षित बनो-संगठित रहो’ के संदेश पर जोर दिया बच्चों के गिद्दा-भांगड़ा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में संजीव थिंद, हैप्पी सजावत, हैप्पी दुगरिया, राजेश सांसी, परमिश भाटी, संजय वर्मा, सुरेंद्र राजपूत, लालचंद भाटी, वीरू राम और बीरबल कालवा का विशेष योगदान रहा ।





