छोटे संगठित अपराध करने वाले बावरिया गैंग का खुलासा कर चार शातिर बदमाशों को किया गिरफतार
September 4th, 2025 | Post by :- | 25 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि परिवादी श्री जफरुद्दीन ने दर्ज करवाया कि मैं अपनी एक जमीन आमेर में बेच कर आया था जिसके रुपये 1,50,000/ रुपये अपने साथ वापस लेकर अपने घर जा रहा था। मैं सिंधीकैम्प के प्लेटफार्म नं. 05 से गांव जाने के लिये टिकट लेकर बस में बैठ रहा था तब ही भीङ में 4-5 आदमियों का एक गिरोह मेरे से बार बार टकरा रहे थे ओर जब में अपनी सीट पर बैठ रहा था उसी दौरान इस गिरोह के सदस्यों मे मेरी जेब में रखी थैली समेत 1,50,000 रुपये अक्षरे डेड लाख रुपये मेरी जेब काट कर चोरी कर लिये और ये सभी व्यक्ति बस से उतर कर भग गये तब मुझे शक होने पर मैंने मेरी जेब में रखे रुपये देखे तो नहीं मिले मुझे शक है कि ये लोग गिरोह बनाकर मेरे रुपये चोरी कर लिये। अत रिपोर्ट प्रस्तुत कर निवेदन है कि मेरी जेब से चोरी किये गये 1,50,000 रुपये कि रिपोर्ट दर्ज कर रुपये वापस दिलाने की कृपा करे। आदि पर अभियोग संख्या 137/2025 धारा 303 (2), 112(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभकिया गया।
प्रकरण हाजा की घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री आलोक सिंघल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम एवं श्री धर्मवीर सिहं सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम के निकट सुपरविजन में श्री श्याम सुन्दर शर्मा उप.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सिंधीकैम्प जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में थाना सिंधीकैम्प पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कडी मेहनत, लगातार अथक प्रयासों एवं सीसीटीवी फुटेज आसूचना संकलन से प्रकरण हाजा में मुल्जिमान बबलू, गंगाराम, सुशील कुमार, रामकुमार को गिरफतार करने में सफलता हासिल की। गिरफतारशुदा मुल्जिमान के कब्जे से प्रकरण में वांछित माल मशरूका के प्रयास जारी हैं। मुल्जिमानो के विरूद्ध अलग अलग थानों में कई दर्जनों प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। मुल्जिमानों से अन्य वारदातों के बारे में गहनता से अनुसंधान जारी हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।